परिंदों के लिए पानी के पालसिये लगाये

0
243

( मोहनगढ़ केनाल कॉलोनी)

मोहनगढ़(जैसलमेर) 24 फरवरी। बीकानेर सेवा योजना द्वारा आज इन्दिरा गांधी नहर परियोजना मोहनगढ़ कॉलोनी के 23 वा खण्ड व टी एम सी खण्ड परिसर के आगे पेड़ो पर परिंदों के लिए पानी युक्त पालसिये लगाये गये । बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि आने वाली भीषण गर्मी को देखते हुवे योजना के पदाधिकारियों के प्रयास,प्रेरणा से पशुओं के पीने के पानी की कुंडी बनाई गई आज परिंदों की प्यास बुझाने के लिये बहुतायत में पेड़ो पर पानी के पालसिये लगाये गये ।

योजना के वरिष्ठ साथी श्रीनाथ व्यास ने योजना से जुड़े मोहनगढ़ इकाई के साथियों को प्रतिदिन गायों की कुंडी पानी से भरने एवं परिंदों के पालसिये प्रतिदिन सफाई के साथ दोनों समय भरने की जिम्मेदारी सोपी । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास,श्रीनाथ व्यास,मोहन खत्री,सहायक लेखाधिकारी,देवेंद्र सिंह,सहायक लेखाधिकारी,मनोज शर्मा,ca मनीष मोदी,मोहनगढ़ इकाई के साथी,कर्मचारी नरसीराम जाखड़,भवानीसिंह,श्रवण रिणवा,हड़मानराम साई,अमराराम राव,सवाईलाल सोनी,राकेश चौधरी,गोपालसिंह मेड़तिया,मिश्राराम कटारिया ने सहयोग किया ।

राजकुमार व्यास
अध्यक्ष
बीकानेर सेवा योजना
मोहनगढ़(जैसलमेर)
9928511766

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here