पर्वतारोही मगन बिस्सा की पुण्यतिथि पर बछेंद्री पाल ने दी श्रद्धांजलि

0
400

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 18 फरवरी । पर्वतारोही मगन बिस्सा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने फिट 50+ दल की महिला सदस्य टीम बीकानेर प्रवास पर है । एवरेस्ट प्रथम भारतीय महिला विजेता सुश्री बचेंद्रीपाल एवं टीम ने श्री श्याम प्यारे खाटू नरेश के दर्शन किए दर्शन पाकर सभी लोग बहुत खुश हुए । खाटू मंदिर ट्रस्ट के सचिव सुरेश भसीन, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश जिंदल व अन्य पदाधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने ऊंचाइयों को पार करने वाली महिलाओं का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।

उन्होंने कहा आज बड़े बहुत ही गौरव की बात है कि ट्रांस हिमालयन अभियान की महिलाएं जिन्होंने 5000 किलोमीटर की यात्रा की थी, बीकानेर की धरा को पवित्र किया । हम अभिनंदन करते हैं ।जहां पर इनके बड़े हिमालय की धूल इस धरती पर गिरी इन सभी अतिथियों का स्वागत करते हैं और परम पिता परमेश्वर से खाटू नरेश से अर्जी लगाते हैं कि आप समस्त विश्व को सुख शांति प्रदान करें । आर के शर्मा ने बताया कि दल की सदस्याओं ने लालेश्वर महादेव ट्रस्ट के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद महाराज से भी भेंट की । बीकानेर प्रवास के दौरान भांडाशाह मंदिर, लक्ष्मीनाथ मंदिर, देवी कुंड सागर का भ्रमण भी किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here