बजट में आयकर स्लैब परिवर्तन से सभी आयकरदाताओं को फायदा-प्रोफेसर डॉ. बिनानी

0
291


टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 01 फरवरी।  पूर्व प्राचार्य एवं मल्टी स्किल डेवलपमेंट एसोसिएशन के डायरेक्टर, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आयकर की स्लैब व दरों में परिवर्तन किए जाने से मध्यम एवं नौकरीपेशा वर्ग सहित सभी आयकरदाताओं को फायदा होगा । इस बजट में किसानों के लिए कृषि व कृषि स्टार्टअप्स की घोषणाएं करना एक सराहनीय कदम है । इसी प्रकार देश में कोरोना से प्रभावित हुए लघु व मध्यम उद्योगों को राहत देने, गरीबों को मुफ्त अनाज की सुविधा जारी रखने, उद्योग-व्यापार को बढ़ावा देने, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास करने, स्टार्टअप्स के लिए विभिन्न प्रोत्साहन आदि के प्रस्ताव कुछ राहत देने वाले है ।


बजट में बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने की घोषणा तथा नवीन शिक्षा नीति को धरातल पर लागू करने से युवाओं के लिए शिक्षा व रोज़गार के नये अवसर उपलब्ध हो सकते हैं । महिलाओं के लिए नई बचत योजना, बुजुर्गों के लिए वरिष्ठ नागरिक योजना में जमा की अधिकतम सीमा में वृद्धि करने,  आदिवासियों के लिए सुविधाओं को बढ़ावा देने, एकलव्य स्कूलों के लिए टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ नियुक्त करने, ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहन देने आदि के लिए बजट में किये गए एलान स्वागत योग्य हैं । 2004 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने की मांग नहीं मानना, महंगाई काबू में करने के प्रभावी कदम न उठाना आदि निरशाजनक है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here