बीएसएनएल कर्मियों का ईसीबी कर्मचारियों को सर्मथन- कमल सिंह
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 07 फरवरी । आज ईसीबी कर्मचारियों के समर्थन में बीएसएनएल एम्प्लॉईयज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कमल सिंह गोहिल के नेतृत्व में बीकानेर जिला सचिव गुलाम हुसैन ओर अन्य साथी ने आमरण स्थल पर जाकर अपना समर्थन दिया और सभा के दौरान गोहिल ने कहा कि यदि राज्य सरकार अपनी हठ धर्मिता पर अड़ी रहती है तो केंद्रीय सरकार के अन्य महकमों के जिला सचिवों के साथ मीटिंग कर एकदिवसीय हड़ताल जैसा कठोर कदम भी उठाया जा सकता है।
अतः इस मामले में उच्च न्यायालय स्वत: संज्ञान लें और राज्य सरकार तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर इसीबी कर्मचारियों को पुनः नियुक्ति देकर आमरण अनशन को टालें।

आमरण स्थल पर दो बहनें भी बैठी है, सरकार जो बहन बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने की बातें करती है वे तुंरत संज्ञान लें।



