भाजपा ने हमेशा देश के साथ गद्दारी की आजादी से पहले भी और बाद में भी – खुंटिया

0
263

टुडे राजस्थान न्यूज़

केंद्र सरकार के द्वारा निजीकरण की आड़ में देश को गुलामी में धकेलने का प्रयास

बीकानेर 09 फरवरी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पदयात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से प्रारंभ की गईं रास्ते भर में कांग्रेस के नेता आम जनता को भाजपा की असलियत और राहुल गांधी के संदेश को देते हुए सच्चे देश भक्त और गद्दारों के बीच का फर्क समझाते चल रहे थे।


पदयात्रा का रास्ते भर में भव्य स्वागत हुआ
पदयात्रा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव आर सी खुटिया ने आज की पदयात्रा के समापन पर कहा की भाजपा ने सदा देश से गद्दारी की आजादी से पहले भी और आज तो सबके सामने है की अपने फायदे के लिए उसको जनता के नुकसान की चिंता नही है उसके लिए सत्ता महत्वपूर्ण है ना की भारतीय संस्कृति और संप्रभुता वाला देश ।

काबीना मंत्री डॉक्टर बुलाकीदास कल्ला ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा देश की आम जनता की तकलीफों में इजाफा किया है उसके लिए अपनी समस्या समाप्त होना आवश्यक है बदले में देश की आम जनता और उसकी कमाई को किसी भी स्तर तक कुचलने से उसको परहेज नहीं है।


जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की भाजपा के अलोकतांत्रिक और सोहार्ध के वातावरण को खत्म करने की कोशिश के बीच आज भी जो सबसे बड़ा रोड़ा है वो कांग्रेस है क्योंकि कांग्रेस इस देश के लिए लड़ना और दुश्मनों को खदेड़ना अच्छे से जानती है आज ये माहौल है की भाजपा निरंकुश होती जा रही है उसको लगता है की अब कोई नही है जो उसको देश बेचने से रोक सके लेकिन भूल जाती है कांग्रेस इस देश की रगो में बसी है जब तक वो हो देश का बाल भी बांका नहीं हो सकता।

प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की कांग्रेस का एक एक सिपाही भाजपा के सामने खड़ा है और जल्द ही पूरे देश में भाजपा का असली चेहरा सामने आ जाएगा।
आज की सभा की प्रदेश से प्रभारी श्री शंकर गंगायच राज्य मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा ने भी संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया।

आज की पदयात्रा में चारो ब्लॉक अध्यक्ष, महिला, युथ, सेवादल, एनएसयूआई, प्रकोष्ठ और विभागों के अध्यक्ष, पार्षद पार्षद प्रत्यासी, और कांग्रेस विचारधार से जुड़े कार्यकर्ता और आम जन बड़ी संख्या में शामिल थे।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पदयात्रा मे प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय सचिव आर.सी.खुटिया, राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी.डी.कल्ला ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पीसीसी सदस्य, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, पीसीसी सदस्य बाबू जयशंकर जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहम्मद सलीम भाटी,पार्षद रमजान अली कच्छावा,जस्सूसर मंडल अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल खिलजी, बड़ा बाजार मंडल अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ पठान, मदरसा बोर्ड के सह संयोजक अनवर अजमेरी,जंमील मुगल, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह रायसर, राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला,कांग्रेसी कार्यकर्ता त्रिलोकी कल्ला,राजस्थान सेवा दल के उपाध्यक्ष कमल जी कल्ला,महेंद्र कल्ला, मदरसा बोर्ड के सदस्य एंन.डी.कादरी,ऐनुल अहमद रमजान अली,व हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुवे
रैली लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होकर डॉ.भीमराव अंबेडकर सर्किल पर संपन्न हुई बीकानेर की जनता ने कई जगह पुष्प वर्षा कर व माला पहनाकर कांग्रेसजन का स्वागत किया ।

दिनांक 9 फरवरी, बीकानेर। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा विनय एक्सप्रेस न्यूज पोर्टल द्वारा राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर चल रही ऑनलाइन प्रतियोगिता धीरे धीरे लोकप्रिय होती जा रही है, इस क्रम मे आज एसपी मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य एवं डायबीटीज सेंटर के प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने आज इस क्विज मे भाग लिया। इस दौरान डॉ. वर्मा ने कहा की चिकित्सा क्षेत्र मे राजस्थान सरकार द्वारा जो नवाचार किये जा रहे हैं, वो पूरे देश मे मिशाल बन रहा है, इसके व्यापक प्रचार एवं जन जागरण हेतु पीआरओ कार्यालय बीकानेर तथा विनय एक्सप्रेस न्यूज पोर्टल हेतु जो प्रयास किये जा रहे हैं वाकई तारीफ ए काबिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here