राइट टू हैल्थ बिल के विरोध में डॉक्टर्स ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन
टुडे राजस्थान न्यूज़
आज बीकानेर के सभी डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मिलकर जिला कलेक्टर को राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में ज्ञापन दिया।
इसमें बीकानेर के इंडियन मेडिकल एसोसियेशन (आईएमए ) , प्राइवेट डॉक्टर की मेडिकल प्रैक्टिशनर सोसायटी, सेवारत डॉक्टर्स की अरिसदा व अन्य डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मिलकर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में ज्ञापन दिया।डॉक्टर एसएन हर्ष ने जिला कलेक्टर को राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में डॉक्टर्स का पक्ष रखते हुए इस बिल के दुष्प्रभाव हैं जो डॉक्टर्स पर पड़ेंगे उसके बारे में बताया।

इस बिल में इमरजेंसी की कोई व्याख्या नहीं बाती गई है और इमरजेंसी इलाज का जो खर्च होगा उसका भुगतान सरकार कैसे करेगी वो नही बताया गया है। डॉक्टर हर्ष के अलावा डॉ नवल गुप्ता, डॉ सी एस मोदी, डॉ शेफाली दाधीच, डॉ अरुण तुनगरिया, डॉ बी डी शर्मा डॉ हरमीत सिंह आदि वहां उपस्थित हुए।
कलेक्टर ने चिकित्सकों की सभी बाते ध्यान से सुनने के बाद, उन्हें आश्वासन दिया के चिकित्सकों की तरफ से राईट टू हेल्थ बिल पर आपत्तियों को वो सरकार तक पहुंचाएंगे।



