रेलवे फ्लाई ओवर नहीं बनने से धरना निरन्तर जारी

0
225

टुडे राजस्थान न्यूज़

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर, 09 फ़रवरी। श्रीडूंगरगढ़ मे रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले आज 20 वें दिन भी धरना जारी रहा क्रमिक भूख हड़ताल के छठे दिन राजेंद्र स्वामी एवं विक्रम सिंह कोटडिया भूख हड़ताल पर अनशन कर रहे है। समिति के संरक्षक श्यामसुंदर आर्य ने कहा कि कल तक हम सरकार का इंतजार कर रहे हैं कि हमारी मांग को अपनी संवेदन शीलता दिखाते हुए बजट में लेती है या नहीं ।भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने कहा अगर सरकार जनमानस की इच्छा के अनुरूप अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए इस ओवरब्रिज को बजट में लेती है तो हम धन्यवाद ज्ञापित करेंगे वरना आगे रणनीति बदल कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी धरने में उपस्थित गणमान्य पूनमचंद नैन श्रवण कुमार विवेक माचरा धर्माराम कुकणा एवं सैकड़ों आमजन उपस्थित रहे। रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ तथा अन्य जनप्रतिनिधि रेल फ्लाई ओवर बनाने के लम्बे समय से संघर्षरत हैं। लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here