टुडे राजस्थान न्यूज़
रोटरी मरुधरा ने किया फिट 50 महिला ट्रांस हिमालयन पर्वतारोहण अभियान 2022 के 11 महिला सदस्यो का सम्मान
पहली भारतीय एवरेस्ट विजेता महिला सुश्री बिछेद्र पाल भी शामिल
बीकानेर 19 फ़रवरी। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मरुधरा द्वारा 140 दिनों में 35 ऊंचे पर्वतीय दर्रों को कवर कर महिला सशक्तीकरण का संदेश देने वाले अभियान “फिट @50 महिला ट्रांस हिमालयन पर्वतारोहण अभियान 2022” के 11 महिला सदस्यो का सम्मान किया गया जिसमे पहली भारतीय महिला सुश्री बछेँद्री पाल जिन्होंने एवरेस्ट पर फतेह हासिल की है का विशेष रूप से बीकानेर आगमन पर स्वागत व सम्मान किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक व क्लब ट्रेनर रोटे. एड. पुनीत हर्ष ने बताया कि फिट 50 महिला ट्रांस हिमालयन पर्वतारोहण अभियान में बछेंद्री पाल के अलावा कोलकाता की चेतना साहू, छत्तीसगढ़ की सविता धापवाल, एल अन्नापूर्णा, पायो मुर्मू, राजस्थान बीकानेर की डा. सुषमा बिस्सा, लखनऊ की मेजर कृष्णा दुबे, महाराष्ट्र की बिमला देवोसकर, कर्नाटक की वसुमती श्रीनिवासन और शामला पदमनाभान, गुजरात की गंगोत्री सनोजी शामिल थी। जिनका रोटरी मरुधरा अध्यक्ष रोटे. कैलाश कुमावत, पूर्व अध्यक्ष रोटे. राहुल महेश्वरी, रोटे. ओम बिहानी, रोटे. अमित मित्तल व अन्य सदस्यो द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पर्वतारोही श्रीमती सुषमा बिस्सा अन्य महिला सदस्यो ने एवरेस्ट यात्रा के अपने संस्मरण बताए जीवन में आने वाली कठिनाईयो की जानकारी होने के बावजूद सदैव आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
विदित रहे की इस अभियान में 50 से 68 वर्ष की आयु की देश भर की 10 महिलाओं को चुना गया था। यह अभियान पंगसाऊ दर्रे (इंडो म्यांमार सीमा), अरुणाचल प्रदेश से द्रास सेक्टर, लद्दाख में कारगिल तक चला, जिसमें 4,841 किमी से अधिक की दूरी तय की गई। इस दौरान भारत और नेपाल में हिमालय के पूर्व से पश्चिम तक 140 दिनों में 35 ऊंचे पर्वतीय दर्रों को कवर किया।
कार्यक्रम में सचिव प्रेम जोशी, रोटे. डा अंबुज गुप्ता, अनीश अहमद, गोविंद कल्याणी, शिवेंद्र दाधीच, अमित नवाल, शकील अहमद, रूपिन कल्याणी, अनिल भंडारी, कैलाश प्रजापत, मुकेश बेरवाल इत्यादि सदस्यगण मौजूद थे।




