विधाता की अच्छे बुरे के डंडे का प्रतिरूप होते है अभियोजक-कामिनी भोजक मैया

0
265

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 19 फरवरी । हाल ही में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किए गए अपर लोक अभियोजक वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जगदीश सेवग का कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा उनके निवास स्थान पर माल्यार्पण कर शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

 फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक मैया ने कहा की परमात्मा की अच्छे बुरे के प्रतिफल का प्रतिरूप धरती पर अभियोजक होते है  न्याय प्रणाली से हर व्यक्ति के साथ विधि स्वरूप न्याय करवाना अभियोजक का कार्य होता है हमे पूर्ण विश्वास है की आप इस नई जिमेदारी का अच्छे से निर्वहन करेंगे

    वरिष्ठ समाज सेवी श्री आर के शर्मा ने कहा की जगदीश सेवग की नियुक्ति से जहा आमजन में विश्वास बढ़ा है वही राज्य सरकार ने एक सही और पात्र व्यक्ति का  चयन किया है उनका भी आभार व्यक्त करते है

 स्वागत अभीनंदन करने वालो में वरिष्ठ समाजसेवी दुर्गाद्त भोजक, पुरषोत्तम सेवक, श्री श्रीलाल सेवग, पार्षद नितिन वत्सस, खुश भोजक, बृजगोपाल व्यास, धनेश शर्मा, पंकज शर्मा, श्रीमती भवरी देवी, मनीष शामिल थे।

इस अवसर पर अभियोजक श्री जगदीश सेवग ने कहा की उनकी प्राथमिकता रहेगी की हर पीड़ित व्यक्ति को त्वरित गति से न्याय दिलवाना आप लोगो के स्वागत से अभिभूत हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here