श्री जैन महात्मा समाज के भामाशाह व 100 प्रतिभाएं हुई सम्मानित

0
279

टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 19 फरवरी । श्री जैन महात्मा समाज का वार्षिक सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह गोगागेट स्थित गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर में संपन्न हुआ| समाज का कार्यक्रम दो चरणों में हुआ। पहले चरण में सुबह महात्मा समाज ट्रस्ट के पुरुषों और महिला मंडल की अलग-अलग बैठकें हुई। इसमें समाज उत्थान को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।


बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष शिव कुमार महात्मा तथा महिला मंडल की अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन ने की| तत्पश्चात शाम मंदिर परिसर में ही समाज की 100 प्रतिभाओं के साथ ही सकल समाज के लिए काम करने वाले भामाशाह शांति देवी, मुकेश महात्मा, महेश जैन, रमेश महात्मा, विजय कुमार महात्मा, राजकुमार महात्मा, यशववी महात्मा, विमलराज जी महात्मा, पद्मश्री महात्मा सम्मान किया गया| समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला सहित मंच पर उपस्थित सम्मानित
समाज के अध्यक्ष शिवकुमार महात्मा, महिला मंडल अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन,
डॉक्टर प्रदीप जैन सहायक निर्देश फॉरेनसिक डिपार्टमेंट, विजय कुमार महात्मा, मुकेश जैन, विष्णु महात्मा, राजकुमार महात्मा थे| इस अवसर पर डॉक्टर बी डी कल्ला ने समाज के जनहित कार्यों के लिए विधायक कोटे से 1000000 रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की| समारोह में उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, बेंगलुरू से भी समाज के लोग शामिल हुए| इसी परिसर में बने श्री स्वामीनाथ महादेव मंदिर में पूजन, महाप्रसादी और जागरण का आयोजन किया गया| स्वामी दासजी महाराज की समाधि की विशेष पूजा भी की गई। इस अवसर पर डॉ बी डी कल्ला का नागरिक अभिनंदन किया गया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here