संत रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई

0
237

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 05 फरवरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास युवा जन चेतना समिति, शिवबाड़ी के सानिध्य में रविदास जी की 646 वीं जयंती का पर्व धूम धाम से मनाया गया। जिसमें भव्य शोभायात्रा निकाली गई । गुरु रविदास वाणी पर कीर्तन संतों द्वारा किया गया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
सामाजिक वक्ता लखीराम बीबान द्वारा रविदास के जीवन संघर्ष के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम के उपलक्ष में कन्हैया लाल झंवर [पूर्व संसदीय सचिव] व मदन गोपाल मेधवाल [महानिदेशक, डॉ. बी. आर. अम्बेडकर फॉउंडेशन (अम्बेडकर पीठ, राजस्थान सरकार,जयपुर)] और विनोद धवल [वार्ड पार्षद शिवबाड़ी] पहुँचे।
गुरु रविदास जयंती के मौके पर प्रसादी एवं विशाल भंडारा किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संत शिरोमणि गुरु रविदास युवा जन चेतना समिति, शिवबाड़ी के कार्यकर्ता महेश मौर्या, राधाकिशन धवल, अविनाश धवल, गौरीशंकर सिंघल, बलवंत तुनगरीया, जीवन लाल मौर्या आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here