उस्मान मीर के सुरों पर साकार हुए श्रीकृष्ण

0
231

बीकानेर, 4 मार्च। यहां तक डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के दौरान शनिवार रात सूफी गायक उस्मान मीर ने अपने सुरों से श्रीकृष्ण को मंच पर साकार कर दिया।
उन्होंने जैसे ही बांसुरी दो बैरन भाई काहे हमें दुख देत… शुरू करते ही डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


उन्होंने श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम… गाने में बीकानेर में वृंदावन का एहसास करा दिया। प्रेम की माला रंग दे गाने ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने है जिंदगी कितनी खूबसूरत… से श्रोताओं का मन मोह लिया। अमीर में जब एक राधा एक मीरा भजन गाया तो तमाम शामियान पर मानो श्याम का रंग सर चढ़कर बोला। मीर ने अपने सुरों की साधना से स्टेडियम में कृष्ण की आराधना को सजीव कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here