कायस्थ समाज द्वारा भाई दूज पर किया कलम दवात पूजन
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 09 मार्च । श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, बीकानेर के रानी बाजार स्थित भवन में गुरुवार को भाई दूज के दिन कायस्थ समाज द्वारा सामूहिक रुप से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा एंव कलम दवात का पूजन किया गया।

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा के साथ ही कलम दवात का पूजन किया गया। महाआरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
कलम वितरण श्र नीरज सक्सेना के और प्रसाद वितरण श्री राजीव माथुर के सौजन्य से किया गया।
श्री चित्रगुप्त भगवान की कथा का वाचन श्री रवि माथुर ने किया।
सभा के संगठन सचिव नवीन माथुर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० प्रबोध श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज की उत्पति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि
वेदों के अनुसार कायस्थ जाति का उद्गम सृष्टिकर्ता भगवान ब्रह्माजी है।
अखिल लोक जगत का लेखा रखने हेतुब्रह्मा ने ध्यान योग के द्वारा अपनी काया की समस्त अस्तियों से भगवान श्री चित्रगुप्त जी का सृजन किया, इसी से इनके वंश का नाम काया + अस्ति = कायस्थ हुआ।
पुराणों के अनुसार कायस्थ प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करते हैं। वर्तमान में कायस्थ विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं, राजनीति, कला, एवं विभिन्न व्यवसाय में सभी जगह मौजूद है।
श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा के श्री पुष्कर माथुर ने समाज की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए, समाज के भामाशाओं के सहयोग से चित्रगुप्त भवन में नवनिर्माण व सज्जा प्रगति से अवगत कराया।
इसी दिन “कायस्थ शिरोमणि” फोटो गैलरी में स्व .श्रीमती निशा सक्सेना पत्नी श्री देव किशन सक्सेना
की फोटो का अनावरण किया गया।
सभा की ओर से श्री राकेश माथुर ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



