डाक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

0
215

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर, 01 मार्च । अखिल भारतीय डाक कर्मचारी यूनियन ग्रुप-सी. मण्डलीय शाखा बीकानेर द्वारा ऑल इण्डिया पोस्टल एम्प्लाईज यूनियन, सी.एच.क्यू. नई दिल्ली के आह्वान पर बुधवार को बीकानेर के डाक कर्मचारियों ने लंच समय में प्रदर्शन किया। ऑल इण्डिया पोस्टल एम्प्लाईज यूनियन, राजस्थान के सर्किल प्रेसिडेंट फूसाराम चौधरी ने बताया कि बीकानेर मण्डल के यूनियन पदाधिकारी कमलकिशोर गुप्ता, लेखराज कुमावत, जगमोहन चौधरी व बाबूलाल छंगाणी के नेतृत्व में डाक कर्मचारियों ने मुख्य डाकघर के आगे प्रदर्शन किया। चौधरी ने बताया कि अव्यवहारिक टारगेट बंद करने, पुरानी पेंशन लागू करने, फाईव डे वीक लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और बताया कि मांगें नहीं माने जाने तक चरणबद्ध तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here