नोहर फुटबाल क्लब और कोटा के मध्य हुई कांटे की टक्कर

0
223

बीकानेर, 02 मार्च। 29 वां अब्दुल हमीद मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट में आज दो मैच खेले गये। समिति के प्रवक्ता उदय व्यास ने बताया कि पहला मैच नोहर फुटबाल क्लब और कोटा के मध्य खेला गया। जिसमें कांटे के मुकाबले में कोटा ने 1-0 से मैच अपने पक्ष में किया। कोटा की ओर से पृथ्वीपाल ने विजय गोल किया। वहीं दूसरा मैच हनुमानगढ़ व बांदीकुई के बीच हुआ।

निर्धारित समय तक दोनों ही टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई। जिसके चलते मैच का फैसला ट्राईब्रेकर से हुआ। जिसमें हनुमानगढ़ की टीम ने 5-3 से मुकाबला जीता। पहले मैच में विमलराय आचार्य और दूसरे मैच में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष महेश शर्मा ने खिलाडिय़ों से परिचय लिया। उधर वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का सम्मान भी किया गया। व्यास ने बताया कि शुक्रवार को दो मैच खेले जाएंगे। जिसमें पहला मैच मारवाड़ क्लब जोधपुर व नवलगढ़ तथा दूसरा मैच पहला सेमीफाइनल मैच होगा। जो हनुमानगढ़ और डीएफए बीकानेर में मध्य खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here