फागणिया फुटबॉल में द्रौपदी मरमु, गौतम अडाणी,नरेंद्र मोदी, योगी ,बागेश्वर बाबा,आलिया, दीपिका पादुकोण ने दिखाया दमखम
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 05 मार्च । धरणीधर खेल मैदान में आयोजित 22 वे फागणियां फुटबॉल मैच में द्रौपदी मरमु ,नरेंद्र मोदी, गौतम अडाणी, ,वसुंधरा राजे,बागेश्वर बाबा,आलिया भट्ट ,दीपिका पादुकोण,शंकर भगवान,हनुमानजी,श्रीकृष्ण भगवान,देवी-देवता, तथा अनेकानेक लोगों ने भाग लेकर बीकानेर में आयोजित इस मैच को रोमांचक बना दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं सहित हजारों लोगों ने मैच का आनन्द लिया।




अतिथियो ने दोनो टीमों के स्वांग बन कर खेलने आये खिलाड़ियों को स्वरूप खिलौना कार प्रदान ई।
अतिथियों का स्वागत कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, गोपाल हर्ष, दुर्गाशंकर आचार्य, श्रीरतन तम्बोली, किशोर आचार्य, अशोक सोनी,विनोद महात्मा,सत्यनारायण व्यास ने किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आंखो देखा हाल गणेश कलवाणी तथा कपिल हर्ष द्वारा किया गया।
कार्यक्रम ने निम्न ने स्वांग बनकर मैच को सफल बनाने में सहयोग किया- कन्हैया लाल रंगा -टाइगर ,सीताराम कच्छावा -गौतम अडाणी , ,रामरतन रंगा-उदय व्यास -शिव जी ,बलदेव भादाणी -नरेंद्र मोदी ,अशोक सोनी -योगी आदित्यनाथ, शिवकुमार रंगा- कैटरीना ,शिवरतन गंगा -जाटनी ,श्री रतन तम्बोली-बागेश्वर बाबा, योगेश्वर- द्रौपदी मुरमू ,विनोद महात्मा- मलिंगा ,रमण बिहारी जोशी -कृष्णा ,सौरभ मारू -आलिया भट्ट ,महेश भोजक-बहरूपिया,युवराज- जेठालाल ,चंद्रपाल- जाट ,प्रभु दयाल ओझा रवीना टंडन जीवेश -तात्या टोपे, विजय सोनी- फौजी, गौतम पुरोहित -राजस्थानी हीरो ,संतोष पुरोहित -राजस्थानी गौतम ओझा -हैकर ,उज्जवल- नोरा फतेही ,बटुक-डाकू मंगल सिंह ,धनंजय- चार्ली चैपलिन , दिशा रंगा-छोटा महादेव, शिव चुरा मिस इंडिया, गोपाल दास हर्ष -मैडम, उमेश व्यास -शेख, विष्णु स्वामी -चौधरी जी ,रवि ओझा मिस बीकाणा,लक्ष्मण मिस राजस्थान, योगराज -सपना चौधरी ,रमण बिहारी जोशी -श्रीकृष्ण, मारुति पुरोहित फौजी।




