बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा बिक्री नही करेंगे
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 01 मार्च को बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन कार्यकारिणी की मीटिंग अध्यक्ष बाबू लाल गहलोत की अध्यछता मे सम्पन्न हुईं ।
सर्व प्रथम केमिस्ट समुदाय के परिवार मे हुए दुखद निधन पर दो मिनट का मोन रख कर श्रदांजलि अर्पित की गयी।
होली स्नेह मिलन के बारे मे विस्तार से चर्चा हुईं। आर सी ए चुनाव मे एफिलेसन फीस पर भी चर्चा हुईं।
बीकानेर को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी केमिस्ट साथियो ने कहा की बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा बिक्री नही करेंगे केमिस्ट एसोसिएशन भी नशे का विरोध करती है।
सदस्य्ता शुल्क के लिए एरिया वाइज सदस्य नियुक्त किये गए
जिसमे अनवर अजमेरी सुल्तान शिव शंकर जाजड़ा नवीन अग्रवाल आदि ने स्वयं जिमेवारी ली।
मीटिंग मे अध्यक्ष बाबू लाल गहलोत उपाध्यक्ष नन्द लाल पुरोहित सचिव किशन जोशी सहसचिव जगदीश चौधरी कोषाध्यक्ष विनय मित्तल प्रवक्ता शिव जोशी आशा राम जोशी पुरषोतम पुरोहित विजय महात्मा
आनंद ओझा आदि ने विचार व्यक्त किये
अंत मे अध्यक्ष बाबू लाल गहलोत ने सभी आये हुए सदस्यों को अल्पाहार के लिए कहा ओर सभी का आभार व्यक्त किया।

अध्यक्ष बाबू लाल गहलोत
सचिव किशन जोशी



