रेस्टोरेंट में लगी भयंकर आग, 2 लोग जिंदा जले
टुडे राजस्थान न्यूज़
रेस्टोरेंट में आग का तांडव, तेज धमाकों के साथ सिलेंडर फट रहे थे
बीकानेर 07 मार्च । जिंदा जले दो लोग, देर रात बीकानेर से जयपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में भयंकर आग लग गई इसमें 2 लोगों की जिंदा जल जाने की खबर है। दिल्ली से आ रहे एक परिवार के सदस्य तपन भटनागर बताया ने कि देर रात रेस्टोरेंट के बाहर केवल दो लोग खड़े थे और उस समय आग शटर के नीचे से दिख रही थी तब उन्होंने जाकर लोगों को निकालने की कोशिश मैं लगे पर आस्था पीछे से भी बंद था उस समय 2 लोगों के अंदर होने की खबर मिल रही थी।

उन्होंने बताया कि सिलेंडर एक के बाद एक तेज धमाके की आवाज के साथ फट रहे थे। यह दृश्य देखकर भटनागर ने पुलिस को सूचना की। बताया जा रहा है कि यह आग देर रात 2 बजे शार्ट सर्किट से लगी आग, सुबह 6 बजे तक पाया गया आग पर काबू।
जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना आधिकारी महावीर बिश्नोई मौक़े पर पहुंचकर मोर्चा संभाला ।



