सिन्धी सिपाही कल्याण बोर्ड बनाने की मुख्यमंत्री से की मांग
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 15 मार्च । राजस्थान के मुख्यमंत्री को जिला कलेक्टर के मार्फत एक ज्ञापन देकर एडवोकेट मुरादअली भुट्टा ने बताया कि सीमावर्ती
इलाके के जिलों में जालौर,सांचौर,बाड़मेर,बालोतरा,फलोदी,जोधपुर ,जैसलमेर, बीकानेर ,नागोर, गंगानगर के आसपास की 65% आबादी सिन्धी सिपाही बाहुलीय है जिनकी आर्थिक शैक्षिक सामाजिक व राजनैतिक स्थिति दयनीय है सच्चर समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया है वर्तमान मे जितने भी कल्याण बोर्ड बनाए गए हैं उनसे भी बदतर है मुख्यमंत्री जी 95 % वोट देने वालों की उपेक्षा हो रही है हैं मांग करते हैं कि सीमावर्ती एरिये अधिकतर मजदूरी व पशुपालन करते हैं।

आपको आगाह कर रहे हैं कि सम्पन्न समाजों को सता व प्रशासन मे भी भागीदारी है जब कि हमारी उपेक्षा सदा हो रही है ।बड़े अफसोस की बात है कि हमारे समाज के 1971 के वीर चक्र रफीक खान के नाम से आज तक किसी भी तरह स्कूल , कॉलेज ,सामुदायिक भवन, कॉलोनी का नामकरण नही हुआ है ये भेदभाव न कर सिन्धी सिपाही कल्याण बोर्ड का गठन किया जाता है तो इस इलाके के लोगों का भी विकास हो



