हज यात्रियों को 20 मार्च तक टीका लगवाना अनिवार्य

0
331


टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेरहज 2023 के लिए हज हाउस जयपुर में को वैक्सीन का टीका उपलब्ध है।
बीकानेर , 15 मार्च । जिला हज कमेटी प्रवक्ता एन डी क़ादरी व अनवर अजमेरी ने बताया कि हज यात्रा 2023 में जाने वालों के आवेदन ऑन लाइन फार्म दरगाह नौगजा पीर हज कार्यालय में सुबह दस बजे से शाम पांच तक नियमित भरवाएं जा रहें हैं। ऑनलाइन फार्म भरने कोविड -19 टीका लगा होना आवश्यक है। राज्य में हज ऑन लाइन हज आवेदन कर्ताओं के कोविड – 19 का टीका नहीं लगवाया है इनके लिए कोविड – 19 कोविड – टिकाकरण कार्यक्रम हेतु 14 मार्च से 20 मार्च तक राजकीय अवकाश को छोड़कर समय सुबह दस बजे से सांय तीन बजे तक स्थान हज हाउस रामगढ़ मोड़ कर्बला जयपुर में को वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के आवेदकों को वैक्सीन कि प्रथम खुराक एवं द्वितीय खुराक एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के आवेदन कर्ताओं के प्रथम व द्वितीय खुराक व प्रीकॉशन खुराक के लिए शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में केवल को वैक्सीन (conviction) का ही टीका लगाया जा रहा है । जिनको को वैक्सीन का टीके लगने है वो हज हाउस में अपना आधार कार्ड प्रति लेकर निर्धारित समय पर पहुंचे । हज कमेटी कार्यालय नौगजा पीर दरगाह में जिला हज कमेटी संयोजक अकबर अली खादी एवं हज वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन पंवार के नेतृत्व में भरवाएं जा रहें हैं।
प्रदेश हज कमेटी सदस्य जावेद पडिहार के प्रयास थे बीकानेर में भी हज कार्यालय नौगजा पीर दरगाह में इस तरह की व्यवस्था की जाएं लेकिन इस समय प्रदेश में कहीं भी कोविड -19 की वैक्सीन उपलब्ध नहीं और प्रदेश हज कमेटी द्वारा अपने स्तर पर वैक्सीन कि व्यवस्था की है बीकानेर के भी हज 2023 ऑनलाइन आवेदन करता को को वैक्सीन की परेशानियां आ रही वह भी हज हाउस जयपुर में अपना आधार कार्ड लेकर जाकर को वैक्सीन कि डोज लगवा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here