ऊर्जा मंत्री भाटी ने ज्यूस पिला खत्म करवाया पूजा छाबड़ा का अनशन

0
249

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 03 अप्रैल। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार रात पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचकर यहां भर्ती पूजा छाबड़ा को ज्यूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया। उन्होंने कहा कि छाबड़ा की सक्षम स्तर पर मुलाकात करवाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर पूजा छाबड़ा अनशन कर रही थी।इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, एडीएम (सिटी) पंकज शर्मा, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी और सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति के अध्यक्ष विष्णु शर्मा सहित पूजा छाबड़ा के परिवार जन और सूरतगढ़ के आमजन मौजूद रहे।


इससे पहले विष्णु शर्मा और समिति के अन्य सदस्यों के साथ सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री की उपस्थिति में संभागीय आयुक्त ने चर्चा की।
इसके बाद समिति के अध्यक्ष सहित ऊर्जा मंत्री, संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचे। समिति के सदस्यों के साथ हुई चर्चा की जानकारी छाबड़ा को दी। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने पूजा छाबड़ा को ज्यूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here