क़ासिम बीकानेरी के हिंदी कहानी संग्रह ‘दादाजी की साइकल’ का लोकार्पण 30 अप्रैल को

0
220

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 27 अप्रैल । नागरी भण्डार पाठक मंच एवं प्रज्ञालय संस्थान द्वारा नगर के युवा शायर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी के राष्ट्रीय कवि चौपाल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हिंदी कहानी संग्रह दादाजी की साइकल का लोकार्पण समारोह 30 अप्रैल 2023 रविवार शाम 5:30 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम नागरी भण्डार स्टेशन रोड बीकानेर में आयोजित किया जाएगा।
नागरी भण्डार पाठक मंच के नंदकिशोर सोलंकी ने बताया कि लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ करेंगे।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ होंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा एवं वरिष्ठ आलोचक डॉ. उमाकांत गुप्त होंगे।
समारोह के स्वागताध्यक्ष शबनम ज्योति पत्रिका के संपादक सोजत (पाली) के वरिष्ठ बाल साहित्यकार अब्दुल समद ‘राही’ होंगे। लोकार्पित पुस्तक पर पत्र वाचन युवा साहित्यकार संजय पुरोहित करेंगे।
समारोह का संचालन वरिष्ठ कवयित्री मोनिका गौड़ करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here