केश कला बोर्ड की बैठक में श्री सेन जी महाराज की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव

0
265


जयपुर/बीकानेर, 11 अप्रैल। केश कला बोर्ड अध्यक्ष श्री महेंद्र गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को जयपुर स्थित कार्यालय सभाकक्ष में केश कला बोर्ड की बैठक आयोजित की गई।
श्री गहलोत ने बताया कि बैठक में ‘संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज’ की जयंती 17 अप्रैल को घोषित ऐच्छिक अवकाश को सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित कराने, राजस्थान बजट 2023-24 के बिन्दु संख्या 17 के तहत ‘विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना’ में कामगारों को किट हेतु पांच हजार रूपये राशि के अनुदान के स्थान पर संशोधन कर टूल किट सामग्री वितरण, प्रत्येक जिला स्तर पर टूल किट वितरण कार्यक्रम ‘जागरूकता शिविर एवं टूल किट वितरण कार्यक्रम’ समारोह के रूप में आयोजित किये जाने, जयपुर/जोधपुर/कोटा/सिरोही मुख्यालय पर स्थित किसी एक महाविद्यालय का नामकरण संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज के नाम से नामकरण करने, अन्य पिछड़ा वर्ग विकास कोष से 200 करोड़ रूपये राशि सेन समाज के कुशल कारीगरों को न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने, विभिन्न क्षेत्रों में सेन समाज के प्रतिभावान कलाकारों को राज्य स्तर पर सम्मानित करने हेतु एक कार्यक्रम के आयोजन हेतु 25 लाख रूपये राशि उपलब्ध कराने, श्रमिक कार्ड बनाये जाने हेतु निर्माण श्रमिक के साथ-साथ केश कलाकारों को भी श्रमिक मानते हुए श्रमिक कार्ड बनाने हेतु जोड़े जाने के प्रस्ताव लिए गए।


उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलों में सेन समाज के आवासीय छात्रावास हेतु निःशुल्क/न्यूनतम आरक्षित दर पर भूमि आवंटन कराये जाने के लिये जिला कलक्टर को अधिकृत संस्थाओं के माध्यम द्वारा पूर्ण पत्रावली बनाकर भिजवाये जाने, लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा समिति, रावतसर, जिला हनुमानगढ़ राजस्थान (गैर सरकारी संस्था) द्वारा 3 संभागों जयपुर/जोधपुर/बीकानेर के सभी जिलों में केश कलाकारों को पायलट बेसिस पर केश कला प्रशिक्षण दिये जाने, पुष्कर में निर्माणाधीन अधूरे पेनोरमा को शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण को उचित स्तर से निर्देशित करवाने तथा नारायणी माता धाम, राजगढ़, अलवर का जीर्णोद्वार कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु देवस्थान विभाग को उचित स्तर से निर्देशित करवाने के संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिये गये।
बैठक में बोर्ड सदस्य श्री आनन्द प्रकाश पंवार, श्री अशोक सैन, श्री माणक सैन, श्री सुनील आमेरिया तथा विभागीय अधिकारीगण‌ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here