जामसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 28 अप्रैल । जामसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बीकानेर में ज्ञापन देकर जामसर के आसपास क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा व समस्याओं से अवगत कराया । मुख्यमंत्री ने स्वीकृत करवाने को लेककर आश्वस्त किया है। जामसर के डायरेक्टर प्रतिनिधि शेर शाह व सफी मोहम्मद सरपंच प्रतिनिधि ने अपील की है। शेर शाह ने कहा की राजस्थान भर के नेताओं को भी युवा द्वारा इस समस्या से अवगत कराने का ये अभियान जारी रहेगा । शेर शाह ने बताया अगर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति जल्द मिलती है तो क्षेत्र की 55 हजार की आबादी के साथ आस पास के सभी गाँवों को सीधा फायदा होगा । ज्ञापन देने वालों में शेर शाह सदस्य बीस सूत्री कार्यक्रम बीकानेर, सफी मोहम्मद सरपंच प्रतिनिधि दाऊदसर मौजूद रहे।




