डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर लूणकरणसर के अरजनसर में होगा किसान सम्मेलन

0
193


टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 13 अप्रैल । पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्ववान पर देशभर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, लूणकरनसर क्षेत्र में भी पीसीसी सचिव डॉ राजेंद्र मूंड के नेतृत्व में पिछले 2 महीनों से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को चलाया जा रहा है।


किसान नेता महिपाल सारस्वत ने बताया कि दिनांक 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर लूणकरणसर के अरजनसर ग्राम मुख्यालय पर पीसीसी सचिव डॉ राजेन्द्र मूण्ड की अगुवाई में किसान सम्मेलन रखा गया है जिसमें इलाके के युवा एवं किसान अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाएंगे।
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा लूणकरणसर उपखण्ड मुख्यालय से सुबह 08:30 पर रवाना होकर इसके बाद महाजन, गुसाईणा, बालादेसर, रतनीसर, लालेरा पट्टा, जसवन्तसर, असरासर, चक बरायच, रामसरा,
नया खानीसर, चकजोड़, फुलेजी में जनसंपर्क करते हुए अरजनसर ग्राम मुख्यालय करीब दोपहर 01:30 बजे पहुंचेगी।

कांग्रेस नेता डॉ राजेन्द्र मूण्ड ने क्षेत्र के युवाओं, किसानों से अरजनसर ग्राम पहुंचकर बाबा साहब की जयंती पर आयोजित होने वाले विशाल किसान सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here