देर रात हुई ईस्टर की आराधना

0
281

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 08 अप्रैल । आज रात्रि 11 बजे से ईस्टर की आराधना फादर थॉमस की अगुवाई में शुरू की गई। रात 10 बजे से ईसाई समाज के अनुयायी चर्च में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। जहां एक ओर गुड़ फ्राइडे दुःख और संताप का पर्व है वहीं ईस्टर यीशु मसीहा के पुनः जीवित होने के कारण खुशी का पर्व है।

चर्च को सुंदर रोशनी से सजाया है एवं आराधना वेदी को तीनो आश्रम की साध्वी जी (सिस्टर) द्वारा सुंदर तारीके से सजाया गया ।चर्च प्रांगण में रात्रि 11 बजे आराधना शुरू होते वक्त सभी रोशनी बुझा दी जाती है नवीन अग्नि प्रज्वलित की जाती है इस अग्नि से ईस्टर कैंडल को जलाया जाता है जिसकी लो से अनुयायी अपने साथ लाए मोमबत्ती को जलाते हैं और एक जुलूस के रूप में चर्च में प्रवेश करते हैं। जहां आराधना के दोरान जितेन्द्र हेनरी एवं सहयोगियों द्वारा निर्मित मकबरे से पत्थर हटाकर यीशु मसीह के पुनर्जीवन की घटना को दिखाया गया। फादर संदीप, फादर जोसफ, फादर बृजीश ने फादर थॉमस के साथ मिलकर जल को आशीष देकर पवित्र किया एवं अनुयायी इसे अपने साथ लाए पात्रों में घर लेकर गए, इसे सालबर धार्मिक अनुष्ठान में काम में लिया जाएगा। आराधना के बाद यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में एक दूसरे से गले मिले और आपस में हैप्पी ईस्टर बोल कर ईस्टर की बधाई दी।


गायक मंडली ने निम्न भजन गाये।
1.कितना प्यारा कितना मीठा तेरा वचन
जीवन का सार है ये ईश वचन।

  1. गिन गिन कर स्तुति करूँ
    बेशुमार तेरे दानों के लिए ।
  2. जी उठा, जी उठा प्रभु यीशु हमारा।
    जी उठा प्रभु यीशु हमारा, हर्ष मनाये आले लुइया ।
  3. ले ले प्रभु जीवन अर्पण है तेरे नाम
    जीवन के सुख दुख को अर्पित कर तुझे प्रणाम ।
    …….आदि भजन गाये।
    चर्च के बाद ईस्टर एग और कॉफी का वितरण किया गया। कल सवेरे 9 बजे ईस्टर संडे की आराधना होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here