“बेटी बचाओ” प्रतियोगिता परीक्षा का हुआ पुरस्कार वितरण

0
333

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 01 अप्रैल। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में 3 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी के अंतर्गत बेटी बचाओ लिखित परीक्षा का उसका पुरस्कार वितरण समारोह 1अप्रैल को महाविद्यालय सभागार में संपन्न हुआ। श्रीमती इला पारीक इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारी जिन्होंने बेटियो को अपनी शक्ति पहचान कर अपने जीवन में देश व समाज सेवा करने की प्ररेणा दी| प्राचार्य डॉ इंद्रा गोस्वामी ने बेटियों को समाज की मुख्य धुरी बताते हुए उनका सम्मान करने की बात कही | डॉ. श्रीकांत व्यास ने नारी सशक्तिकरण में पुरुष की भागीदारी का उल्लेख करते हुए; नारी को मां दुर्गा, मां काली का स्वरूप बताया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए छात्राओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के लिए प्रोत्साहित किया।

अव्वल रहने वाली कुल 53 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया जिसमें परमप्रीत कौर, द्रौपदी कवर,संस्कृति,तनिष्का सुरावत, खुशी राजपुरोहित, कृष्णा राठौड़ व मनीषा सुथार ने कड़ी मेहनत से प्रथम स्थान प्राप्त कियाI सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत छात्रसंघ की सांस्कृतिक मंत्री चित्रा स्वामी ने सरस्वती वंदना कर की | कैडेट पूजा कंवर, लतिका, अंजू, तनिष्का सुरावत व करिश्मा ठाकुरिया ने महिला सशक्तिकरण पर अंत्यत ही मनोमुग्धकारी नाटक की प्रस्तुति दी | कैडेट मघराज व हर्षिता ने नयनाभिराम युगल नृत्य व कैडेट पलक ने उत्कृष्ट एकालाप प्रस्तुत किया। कैडेट निरमा, गणपति, अंजू व दीपाली ने निर्भया जैसे संजीदा विषय पर अप्रतिम नाटक की प्रस्तुति दे दर्शकों की आंखें नम कर दी ।

कैडेट जया गॉड ने भवई नृत्य व कैडेट हर्षिता राज ने चरी नृत्य की हृदयग्राही प्रस्तुति दे दर्शको का हृदय विजयी किया | कैडेट कोमल चौरसिया, चंचल परिहार, लतिका धामी,मघराज कवर द्वारा अत्यंत ही मार्मिक कविताएं प्रस्तुत की गई । कैडेट आशु ,शिवानी सेन, पुजा राजपुरोहित, साक्षी , दीपावली हटीला व परमप्रीत कौर ने कार्यक्रम संचालन में अहम भूमिका निभाई | कार्यक्रम के अंत में एएनओ डॉ. विजय लक्ष्मी शर्मा ने कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ दिलाई तथा केयरटेकर रिचा मेहता ने मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here