भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने ली शपथ
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
भारत विकास परिषद नगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न.
बीकानेर 02 अप्रैल । आज पुरे भारत वर्ष में सम्पर्क , सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण के विभिन्न प्रकल्पों के अंतर्गत भारत विकास परिषद समाज सेवा के कार्यों को कर रहीं हैं वह साधुवाद की पात्र हैं, आज मैंने नगर इकाई द्वारा गत वर्षों में किये गये कार्यों के बारे में जाना तो अविस्मसरणीय लगा की एक बीकानेर की छोटी सी इकाई इतने महत्वपूर्ण समाज सेवा के कार्य कर रहीं हैं तो पुरे भारतवर्ष में समाज सेवा का अभूतपूर्व कार्यक्रम संचालित किया जा रहा हैं. मुझे इस बात की अत्यंत ही ख़ुशी हैं।

ये उद्गार आज भारत विकास समिति, नगर इकाई के सपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए परम् श्रध्येय विमर्शानन्द गिरि महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
कार्यक्रम में क्लब के पूर्व सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि अगले दो वर्ष के लिए नव निर्वाचित कार्य कारिणी इकाई के कार्यो को संचालित करेगी. इस अवसर पर आगामी कार्यकारिणी के रूप में अध्यक्ष हरिकिशन मोदी, उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम गौड़, पवन गुप्ता, सचिव प्रदीप सिंह चौहान, सह सचिव अरुण जोशी व चन्दन आवामी, व वित्त सचिव के रूप में राजीव शर्मा ने पद व गोपनीयता कि शपथ दिलवाई।

इस अवसर पर इकाई के पंद्रह नये सदस्य बनाये गए व 12 विकास मित्र व चार विकास रत्न सदस्य बनाये गए. पूर्व वित्त सचिव हरिकिशन मोदी ने गत दो वर्षों का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया. आगामी अध्यक्ष ने अगले दो वर्षो में किये जाने वाले कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया .
कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए रितेश अरोड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने उध्बोधन में कहा कि प्रान्त की ओर से सभी संभावित कार्यक्रमों में प्रान्त हमेशा नगर इकाई को भरपूर सहयोग करती है।




