मुक्ता प्रसाद नगर डिस्पेंसरी में कोविड के विरुद्ध तैयारियों का लिया जायजा

0
287

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

सीएमएचओ डॉ अबरार ने किया मुक्ता प्रसाद नगर डिस्पेंसरी का निरीक्षण

बीकानेर, 07 अप्रैल । देश-प्रदेश सहित बीकानेर जिले में बढ़ते कोविड केस के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने मुक्ता प्रसाद डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर यहां आवश्यक कोविड प्रोटोकॉल की पालना की समीक्षा की। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ एस पी खत्री को आईएलआई लक्षण वाले मरीजों की कोविड जांच आवश्यक रूप से करने, हॉस्पिटल प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर लगाने, कोविड प्रोटोकॉल संबंधी आईईसी का प्रदर्शन करने संबंधी निर्देश दिए। डॉ अबरार ने नवनिर्मित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुक्ता प्रसाद नगर के भवन का भी निरीक्षण कर निर्माण प्रगति देखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here