रक्तदान कर ‘मानव एकता दिवस’ के रूप में मनाया

0
203

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 24 अप्रैल । मानवता के मसीहा बाबा गुरुवचन सिंह जी की पवन स्मृति मे 24 अप्रैल का दिन सम्पूर्ण निरंकारी जगत द्वारा देश और दूर देशों में रक्तदान शिविरों के आयोजन से “मानव एकता दिवस” के रूप में मनाया जाता है।सन्त निरंकारी मिशन की सामाजिक संस्था सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन के द्वारा देश भर में 23 और 24 अप्रैल को रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जायेगा।जिसके अंतर्गत देशभर की 200 से अधिक ब्रांचों में रक्तदान शिविर लगाए जायेंगे।


इसी क्रम में मिशन की बीकानेर ब्रांच में यह शिविर आज प्रातः 8.00 से 12.00 बजे तक रानीबाजर स्थित स्थानीय सन्त निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित किया गया।शिविर का उदघाटन जोनल इंचार्ज डा संध्या सक्सेना क्षेत्रीय संचालक अशोक सक्सेना ने स्वयं रक्तदान कर किया।मीडिया सहायक अरुण सक्सेना ने बताया कि शिविर में पी, बी, एम अस्पताल की टीम ने डा ऋषि माथुर , डा सुरेंद्र देवड़ा के नेतृत्व में 96 यूनिट रक्त संग्रहित किया।सेवादल के अधिकारी कमलेंद्र मल्होत्रा,कर्मवीर धवन महिला विंग की रमा छाबड़ा,पूजा खत्री,ममता गक्खड़ ,बीना कंवर इत्यादि के मार्गदर्शन में सभी सेवादारों ने सेवाएं समर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here