श्रम सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली को सर्व कामागर सेवा संघ ने सौंपा ज्ञापन

0
248

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 09 अपैल। श्रम सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, राज्य मंत्री को सर्किट हाऊस,बीकानेर में सर्व कामगार सेवा संघ,राजस्थान(लेबर ट्रेड यूनीयन) के प्रतिनिधि मंडल ने निर्माण श्रमिकों की समस्याओं को अवगत करवाते हुए ज्ञापन प्रेषित किया।
गौरतलब है कि निर्माण श्रमिकों की शिक्षा सहायता आवेदन तिथि जुलाई से 31 मार्च तक होती है किसी ना किसी कारणवश पिछले कई वर्षो से आवेदन तिथि को बढाया गया है इस वर्ष भी निर्माण श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवेदन तिथि को 30 जून तक बढ़ाया जाये।
हालिया दिनों में राज्य सरकार द्वारा जारी जन आधार में आमूल चूल परिवर्तन के चलते राज्य के हजारों निर्माण श्रमिक शिक्षा सहायता आवेदन से वंचित रह गये।


संघ के महामंत्री आर.एस.हर्ष,श्रमिक नेता ने बताया कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आमजन को ई मित्रा के माध्यम से अपने पूरे परिवार के आवश्यक दस्तावेज जन आधार में अपलोड करवाने पडते है,अधिकांशों ने दस्तावेजों को अपलोड भी करवा दिया लेकिन अपडेशन में 25 से 30 दिनों का लगने वाले समय ने निर्माण श्रमिकों को शिक्षा सहायता आवेदन से वंचित कर दिया।
इस अवसर पर मजदूर नेता जगदीश शर्मा, कैलाश सारस्वत ने बारह सुत्रीय मांग पत्र प्रेषित करते हुए राज्य मंत्री को बताया कि निर्माण श्रमिकों की जायज मांगो का अतिशीघ्र निवारण करवाया जाये।
राज्य मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि बॉर्ड की प्रस्तावित आगामी बैठक में सभी जायज मागों को सम्मलित कर हर सम्भव प्रयास निर्माण श्रमिकों के हितों में किये जायेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here