निर्वाचन एंव महासमिति का हुआ अधिवेशन

0
205

टुडे राजस्थान न्यूज़ अज़ीज़ भुट्टा

बीकानेर ,14 मई । लूणकरणसर(बीकानेर) राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील )की उपशाखा लूणकरणसर का निर्वाचन एवम महासमिति अधिवेशन आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, जोगियासन बस्ती, लूणकरणसर में संपन्न हुआ । इस महासमिति अधिवेशन में चुनाव पर्यवेक्षक जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ,चुनाव अधिकारी संगठन के प्रदेश वरिष्ठ मंत्री गुलाब नाथ योगी मुख्य अतिथि सुभाष आचार्य विशिष्ट अतिथि यतीश वर्मा तथा असलम मोहम्मद थे।


जिलाध्यक्ष पारीक द्वारा संगठन द्वारा किए जाने वाले संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया ।सुभाष आचार्य ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण करने की मांग की। महासमिति अधिवेशन के दूसरे सत्र में संगठन की उपशाखा लूणकरणसर का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से सभाध्यक्ष देवी लाल मिरासी, उपसभाध्यक्ष दिनेश गॉड,तहसील अध्यक्ष गोरी शंकर शर्मा, तहसील मंत्री रमेश कुमार स्वामी, कोषाध्यक्ष राजविंदर कंबोज ,महिला मंत्री श्रीमती सुमन , वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गॉड,उपाध्यक्ष रामकुमार गोदेरा,ओमप्रकाश शर्मा,कार्यालय मंत्री सुजाता रानी, संगठन मंत्री मांगनाथ,प्रचार मंत्री नरेश नाथ,प्रवक्ता चेतन दास स्वामी,सयोजक संघर्ष समिति दयावीर शर्मा,विनोद कुमार बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here