लाडनू जाकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बीकानेर के लोगों ने किया स्वागत

0
220

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )


बीकानेर, 20 मई । भाजपा पदाधिकारी ने किया कानून मंत्री बनने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का लाडनूं जाकर स्वागत एवं अभिनंदन, डॉक्टर सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि बीकानेर के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि अर्जुन राम मेघवाल जैसे हार्ड वर्कर और कानून ज्ञाता व्यक्तित्व को कानून मंत्री बनाया जाना निश्चित रूप से बीकानेर के लिए सौभाग्य का विषय है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया की केंद्रीय अर्जुन राम मेघवाल मोदी के निर्देशों का अनुसरण करते हैं और 18 घंटे से ज्यादा समय काम करते हैं।
केंद्रीय मंत्री को पार्टी का दुपट्टा फनकार व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।


स्वागत करने वालों में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष इमरान खान कायमखानी, बंटी कांडेवार,पुनीत स्वामी, मोहन सारस्वत, मोहन कसवां,भवानी पाईवाल आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here