‘विजय गुरु का है संदेश आत्महत्या मुक्त हो देश-विदेश’

0
195

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

श्री विजय गुरु का है संदेश आत्महत्या मुक्त हो भारत देश

बीकानेर / मुंबई, 09 मई। श्री शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ के आचार्य श्री विजयराज जी महाराज का चलाया गया अभियान ‘विजय गुरु का है संदेश आत्महत्या मुक्त हो देश विदेश’ अभियान को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुंबई की संस्था ‘हू एम आई’(डब्ल्यू एम आई) सहयोगी के रूप में साथ जुडक़र आगे बढ़ाएगी। इस संबंध मं हाल ही में संस्था के पदाधिकारियों और संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू भूरट, संघ संरक्षक नवरतन सांड एवं पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं संघ संरक्षक कमल खाबिया, (मुंबई) संकल्प समिति के राष्ट्रीय संयोजक बच्छराज लूणावत आदि ने मुंबई की होटल द ललित में वार्ता कर अभियान को आगे बढ़ाने एवं गति देने पर सार्थक विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर श्री शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू भूरट ने बताया कि श्री शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ के आचार्य श्री विजय राज जी महाराज साहब ने बीकानेर चतुर्मास के समय संघ को एक लक्ष्य लेकर मानवता को बचाने के लिए अभियान को शुरू करने कि प्रेरणा दी थी। इसके पीछे उद्देश्य यह था कि कोई भी प्राणी मात्र आत्महत्या न करे इसलिए उसको प्रेरणा देकर संकल्पित करना है।

इस अभियान को देश- विदेश में आठ अरब लोगों तक पहुंचाना संघ का लक्ष्य है। राष्ट्रीय संरक्षक नवरतन सांड ने बताया कि विजय गुरु देव के आह्वान से सभी में एक क्रांति का संचार हुआ है और सभी जाति वर्ग क्षेत्र के लोग इसे मानव सेवा पूजा समझ इसमें जुटे हुए हैं। यह अभियान जो अपने आप में अनूठा भी है, प्रेरणास्पद भी है, हालांकि अभी मंजिल बहुत दूर है परन्तु कठिन नहीं है मगर रास्ता लंबा है। संकल्प समिति के राष्ट्रीय संयोजक बच्छराज लूणावत ने बैठक में बताया कि इस संबंध में संघ के वरिष्ठ श्रावक कमल खाबिया व नवरतन सांड एवं प्रकल्प मठा इंदौर से बात कर मुंबई कि सेवा कार्य को समर्पित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित संस्था हू एम आई (डब्ल्यूएआई) को इस कार्यक्रम में सहभागी बनाने का विचार किया। इसी विषय पर मुंबई में सभी एकत्रित होकर संस्थान के साथ गहन चर्चा करके अभियान को पूरे भारतवर्ष में व विदेशों में भी पहुंचाने के लिए एकजुट हुए हैं। संस्था के साथ संघ और संकल्प समिति के पदाधिकारी और सदस्य विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित हैं। संघ के राष्ट्रीय संरक्षक नवरतन सांड ने बताया कि अब संस्था के साथ आगे की गतिविधियों को लेकर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत एक संदेश परक लघु फिल्म का निर्माण भी किया जाएगा जो आत्महत्या को रोकने के लिए प्रेरक का काम करेगी। इसका प्रभार चेतन पारेख जैन को सौंपा गया है। साथ ही श्वेता जैन का सहयोग एवं मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा है।
k आचार्य श्री कि प्रेरणा को अपना कर्तव्य मान कर जी जान से जुटे सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं का इस अभियान में बहुत बड़ा सहयोग रहा है कि इसको निरंतरता मिलती रही है और यह आगे बढ़ रहा है। संकल्प समिति के संजय जी सांड इस विषय पर चर्चा के लिए पारिवारिक कारणों से उपस्थित नही हो सके। मगर उनका सहयोग मार्गदर्शन व समर्पण अनूठा रहा है। सभी तरह के मीडिया व राजनैतिक दल एवं सामाजिक संगठन धर्माचार्य इस पुण्य कार्य में शामिल होकर सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं आगे और ज्यादा करें ताकि सफल हो सकते हैं यह आह्वान इसके माध्यम से करते हैं। बैठक में डब्ल्यू ए आई संस्था की ओर से संस्थापक ज्योति राखी, निदेशक जसबीर कौर, सह संस्थापक निर्मल टोपीवाला, डॉ. श्वेता जैन, अमरदीपसिंह परामर्शदाता चेतन पारख मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here