विमला सोनी मंडोरा बनी स्वर्ण सुगन्धा की अध्यक्षा

0
239

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 18 मई । श्री ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगन्धा महिला समिति बीकानेर की मीटिंग रतना कट्टा के आवास पर हुई जिसमे श्री मती विमला सोनी मंडोरा को सर्वसम्मति से अध्यक्षा चुना गया।
तत्पश्चात् विमला सोनी मंडोरा ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया जिसमे रचना सोनी उपाध्यक्ष,कंचन सोनी कोषाध्यक्ष,सुनीता सोनी सचिव,अनीता सोनी उप सचिव,नीतू सोनी सांस्कृतिक सचिव एवं तारा सोनी को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।


अध्यक्षा विमला सोनी ने अपनी समस्त कार्यकारिणी के साथ महिलाओं का सामाजिक उत्थान,बालिका शिक्षाको बढावा देने एवं सामाजिक कुरीतियो को दूर करने का संकल्प लिया एवं समिति को सर्वोच्च शिखर पर पहुँचाने का आह्वान किया।
स्वर्ण सुगन्धा की निवर्तमान अध्यक्षा रूपा सोनी ने अपने कार्यकाल की विस्तृत जानकारी रखी एवं समस्त सदस्यों के सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया।
स्वर्ण सुगन्धा महिला समिति की समस्त सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से हरिद्वार में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार धर्मशाला में कम्प्यूटर सैट प्रदान करने की घोषणा को अमली जामा पहनाने पर जोर दिया।
समिति की सम्मानित सदस्या ऊषा सोनी किरण सोनी पुष्पा सोनी दुर्गा सोनी निर्मला सोनी सुधा मधु सुशीला मंजू इन्दू सुमन लूणी सोनी पुष्पा आर्य ने समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के साथ इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर ना हो प्रार्थना गाई।
स्वर्ण सुगन्धा की संस्थापक श्री मती मनीषा आर्य सोनी ने समिति की स्थापना से अबतक के कार्यकलापों पर प्रकाश डाला एवं समाज की महिलाओं के उत्थान के लिए समिति की प्रत्येक सदस्य को तत्पर रहने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here