सीसीआई का 23 वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया

0
191

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 07 मई । देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता संगठन , कंजूमर कनफेडरेशन ऑफ इंडिया सीसीआई का 23 वां स्थापना दिवस, समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया । एवं कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की , सीसीआई की बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष अर्चना सक्सेना ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सीसीआई जैसे बड़े उपभोक्ता संगठनों के माध्यम से आम उपभोक्ताओं को एवं शोषण मुक्त बाजार व्यवस्था को कायम किया जा सकता है ।

जिला प्रभारी आशा स्वामी ने कहा कि 6 मई 2001 को नई दिल्ली के constitution क्लब मैं सी सी आई की स्थापना हुई थी तब से सीसीआई का लगातार विस्तार हो रहा है और राजस्थान के 25 से अधिक जिला में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है ! सीसीआई के बीकानेर जिला उपाध्यक्ष भक्ति राम पांडे ने कहा कि उपभोक्ताओं को सामान खरीद के साथ बिल और उत्पादन सामग्री की तारीख और समाप्ति की तारीख अवश्य देख कर लाना चाहिए उन्होंने राज्य उपभोक्ता हेल्पलाइन एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर किस तरह से शिकायत की जाए इसकी जानकारी भी दी। इस अवसर पर संतोष सुथार संगीता सुथार विजय मुंगिया ममता सिंह चित्रा वर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here