21 मई से आरम्भ होगा शाकद्वीपीय समर कैम्प

0
246

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 15 मई । राजस्थान प्रान्तीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, शिव शक्ति परिवार सूरत-बीकानेर व पार्थ कम्प्यूटर्स के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 मई से 10 जून तक शिव शक्ति सदन में समाज का समर कैम्प आयोजित किया जायेगा जिसके पोस्टर का विमोचन आज प्रेम रतन सभागार में महासभा पुर्व महासचिव आर. के. शर्मा, महासचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा प्रचार प्रसार मंत्री मनोज शर्मा ‘मनसा’ खेल प्रकोष्ट संयोंजक राजेश शर्मा, मनोज शर्मा ‘कोच साहब’ श्यामराज शर्मा ने किया।


इस अवसर पर संजय शर्मा बताया कि आगामी ग्रीष्मकालिन अवकाश को देखतव हुऐ समाज के लोगो के लिये आयोजित समर कैम्प में योग,आत्मरक्षा, डान्स, कम्प्यूटर व साॅफ्ट टाॅयज बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
महासभा खेल प्रकोष्ट संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि समर कैम्प के साथ ही खेल सप्ताह का भी आयोजन रखा गया है। जिसमें क्रिकेट, फुटबाल, कब्बड्डी, कैरम,चैस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन सतोलिया व अन्य पारम्परिक खेलों का आयोजन रखा गया हैं जिसमे समाज के सभी वर्ग भाग ले सकते है।
इस अवसर पर आर. के. शर्मा ने कहा कि खेल के प्रति समर्पण अनुशासन व मर्यादा समाज की पहचान हमेंशा रही है आज भी हमें इसका परिचय देना हैं।
इस अवसर पर रविन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा कोच साहब, श्यामराज, मनोज मनसा आदि ने अपने विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here