अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने खाजूवाला में हत्या के प्रकरण में सख्ती से जांच करने की मांग की

0
229

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 22 जून । अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश महासचिव डॉ सीमा जैन ने बताया कि खाजूवाला में दलित युवती की गैंगरेप कर हत्या करने के प्रकरण में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके पश्चात जनवादी महिला समिति का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिला। ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल जिला सचिव फरजाना के नेतृत्व में मिला। जिला उपाध्यक्ष रजीया बानो ने कहा कि जिले में महिला सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जाएं। महिलाओं के खिलाफ बीकानेर जिले में तेजी से बढ़ता अपराधों का ग्राफ चिंता का विषय है। प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त सचिव शांति, मुन्नी और अमरिन निशा मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here