आर एस वी के युवराज को रॉक क्लाइंबिंग में गोल्ड मेडल

0
276

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 24 जून । एनसीसी द्वारा आयोजित रॉक क्लाइंबिंग ट्रेनिंग कैंप पिथौरागढ़ उत्तराखंड में जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट युवराज सिंह सिसोदिया ने 18 जून से 23 जून तक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आरएसवी के एनसीसी प्रभारी विनय कुमार विश्नोई ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया की युवराज ने टग ऑफ वार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया।

इस कैंप में रॉक क्लाइंबिंग की विभिन्न गतिविधियों को एनसीसी कैडेट्स को सिखाया गया था बीकानेर से 7 राज बटालियन-एनसीसी, बीकानेर के 5 एनसीसी कैडेट ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। विद्यालय के सीईओ आदित्य स्वामी ने विद्यार्थी को इस सफलता पर बधाई प्रदान करते हुए कहा है विद्यालय के एनसीसी के विद्यार्थी निरंतर अपना श्रेष्ठ देने का प्रयास करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here