जामसर रेलवे स्टेशन पर मिला गुमशुदा बच्चा
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 25 जून । उरमूल ट्रस्ट द्वारा संचालित रेलवे चाइल्ड लाइन 1098 पर जामसर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर अंकित गहलोत द्वारा सुचना दी गई कि यहां प्लेटफार्म पर एक गुमशुदा बच्चा मिला हैं चाइल्डलाइन मदद करें तत्काल सूचना मिलते ही रेलवे चाइल्डलाइन टीम सदस्य रामचंद्र गहलोत द्वारा समन्वयक सरिता राठौड़ के दिशा निर्देशन में शाम से रेलवे स्टेशन पर विजिट कर बच्चे को अपने सरंक्षण में लिया और लालगढ़ रेलवे स्टेशन आरपीएफ थाने से बच्चे की डी डी एंट्री करवाई गई फिर बीकानेर रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड लाइन कार्यालय लाया गया।

समन्वयक सरिता राठौड़ द्वारा बच्चे की पूछताछ करने पर बच्चे ने अपना नाम राहुल लखारा उम्र 13 साल, पिता का नाम ओम लखारा घर का पता गांव गोटन तहसील मेड़ता, जिला नागौर बताया।
उपरोक्त सूचना स्टेशन अधीक्षक सीडब्ल्यूसी को दी गई फिर टीम सदस्य रामचंद्र गहलोत द्वारा सीडब्ल्यूसी सदस्य श्री जन्मेजय व्यास के समक्ष बालक राहुल को पेश किया जहां आवश्यक कार्य कर बालक को सीडब्ल्यूसी सदस्य के आदेशानुसार बालक को किशोर ग्रह में अस्थाई आश्रय दिलवाया गया ।
रेलवे चाइल्डलाइन ने यह विश्वास दिलाया कि उपरोक्त बच्चे के परिजनों का पता लगाकर बच्चे को बहुत जल्द अपने घर भिजवा दिया जाएगा और उपरोक्त कार्य में मनोज विश्नोई का सराहनीय योगदान रहा ।




