फादर्स डे पर गुमशुदा बच्चे को पिता से मिलाया

0
204

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 18 जून । फादर्स डे पर उरमूल ट्रस्ट द्वारा संचालित रेलवे चाइल्ड लाइन के टीम सदस्य राम चंद्र गहलोत ने बताया कि मध्य रात्रि को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर टी टी ई नरेंद्र कुमार ने आरपीएफ के एएसआई सोनेलाल व सीटी इंद्रसिंह के माध्यम से एक गुमशुदा बच्चे को रेलवे चाइल्ड लाइन के ऑन ड्यूटी टीम सदस्य ओमप्रकाश रामावत को सुपुर्द किया गया।

रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक सरिता राठौड़ द्वारा बच्चे की काउंसलिंग करने पर बच्चे ने अपना नाम अनुराग ,उम्र 13 वर्ष पिता का नाम सुनील कुमार ,माता का नाम सरिता और घर का पता आरसीपी कॉलोनी वार्ड नंबर 26 सूरतगढ़ ,जिला गंगानगर बताया।

बच्चे की सुचना व जानकारी सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष व स्टेशन मास्टर को दी गई।

बच्चे के परिजनो को सुचना मिलते ही बच्चे के परिजन भी चाइल्ड लाइन कार्यालय पहुंच गए समन्वयक सरिता राठौड़ के दिशा निर्देशन में टीम सदस्य रामचंद्र गहलोत द्वारा आवश्यक दस्तावेज लेकर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री जुगल किशोर जी व्यास के समक्ष बालक एव परिजनों को पेश किया जहां बा. क. स. अध्यक्ष महोदय ने आवश्यक दस्तावेज की जांच पड़ताल कर बच्चे को परिजनों को सौंपने का आदेश दिया और फिर बच्चे को उसके परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here