फुटबॉल खिलाड़ियों ने मनाया योग दिवस
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर ,21 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति द्वारा योग दिवस पर बच्चों को योगाभ्यास करवाया गया । समिति सचिव भरत पुरोहित ने बताया की आज पुष्करणा स्टेडियम में देवेंद्र जी डोगरा, शिवकुमार शर्मा द्वारा खिलाड़ियो को योगाभ्यास करवाया गया । समिति के शिवाजी आहूजा ने बताया की नियमित योग करने से खिलाड़ी अंदरूनी मजबूत होता है और किसी भी खेल को खेलने में सक्षम होता है। समिति अध्यक्ष सुनील बांठिया ने आए हुए योग गुरु, अतिथि एवं बच्चों का हार्दिक अभिनंदन किया।




