भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा 20-जून को धूमधाम से निकाली जायेगी

0
221


टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 17 जून । भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी श्रवण कुमार पांडे ने बताया कि भगवान जगन्नाथ मंदिर के आंगन मे पुजा आरती की जाएगी।
मेन मंदिर मे जगह कम होने की वजह से मंदिर दूार मे प्रवेश करते ही आरती की जाएगी।
भगवान जगन्नाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम लखाणी ने बताया कि रथयात्रा मे बीकानेर पुलिस प्रशासन व बीकानेर मिडिया का बहुत ही अच्छा सहयोग रहता है हर बार इस बार भी सहयोग की अपेक्षा करते है रथयात्रा की परम्परा काफी सालो से चली आ रही है इस रथयात्रा मे हजारो की संख्या मे शरदालू भक्त जगन्नाथ जी का आशिर्वाद लेने आते है।


रथयात्रा अणचाबाई अस्पताल के सामने निज मंदिर से रवाना होकर कोटगेट के.ई.एम.रोड़ चौतीना कुआ होते हुए रात 8: बजे रतन बिहारी पार्क के रसिक शिरोमणि मंदिर पहुंचेगी जहां भगवान जगन्नाथ 10 दिन तक विराजमान रहेंगे तब तक पुजारी परिवार व गणमान्य लोग उपस्थित रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here