भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को कोलायत आने का दिया निमंत्रण

0
185

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 15 जून । भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात कर कोलायत विधानसभा आने का दिया निमंत्रण, साथ ही की कोलायत विधान सभा सहित विभिन्न संगठनात्मक पहलुओं पर चर्चा की।
बीकानेर के भाजपा नेताओं ने आज जयपुर पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात कर श्री कोलायत विधान सभा की बूथ समितियों और राजनीतिक संगठनात्मक चर्चा की साथ ही भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को कोलायत विधानसभा में पधार कर कपिल मुनि भगवान का आशीर्वाद लेने का निमंत्रण दिया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने शीघ्र ही कोलायत विधानसभा का दौरा करने का आश्वासन दिया।


प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नेताओ से कहा की कोलायत अब संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत हो रहा है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं साथी पार्टी प्रदेश द्वारा निर्देशित सभी अभियान के सफल आयोजन के समाचार भी मुझे मिल रहे हैं जो काफी सुखद है।
इससे पूर्व आज भाजपा पदाधिकारियों ने दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और राष्ट्रीय संगठक प्रद्युमन शर्मा से मुलाकात कर कोलायत के विषय में चर्चा की
प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, भाजपा नेता श्याम सिंह हाडला,जिला मंत्री और कार्यालय प्रभारी श्याम पंचारिया,श्रीचंद खीचड़ आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here