भावना डागा अध्यक्ष व बसु सिंगी बनी समता बहू मंडल की मंत्री
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
समता बहु मंडल,बीकानेर के आगामी अध्यक्षा के रूप में श्रीमती भावना डागा एवं मंत्री के रूप में श्रीमती बसु सिंगी का मनोनयन
बीकानेर 19 जून । आज स्थानीय सेवा सदन में हुए समता बहु मंडल, बीकानेर के चुनावों में आगामी सत्र हेतु श्रीमती भावना डागा एवं मंत्री पद हेतु श्रीमती बसु सिंगी का मनोनयन हर्षमय ध्वनि के मध्य किया गया।
साधारण सभा में सर्वप्रथम सामूहिक मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। संस्था की वर्तमान मंत्री श्रीमती भावना डागा ने गत 2 वर्ष के कार्यो का ब्यौरा रखा। कोषाध्यक्ष श्रीमती मोनिका कोठारी ने गत वर्ष का आय-व्यय के ब्यौरा प्रस्तुत।किया। अध्यक्षा श्रीमती ज्योति सेठिया ने सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया।






