सैंगर और गौड़ पुनः बने किशोर न्याय बोर्ड सदस्य

0
235

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 09 जून। राज्य सरकार द्वारा किशोर न्याय बोर्ड में सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इसके तहत बीकानेर में अरविंद सिंह सैंगर तथा महिला सदस्य के रूप में किरण गौड़ को पुनः मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि दोनों पूर्व में भी किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रहे हैं।

बाल अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डा समित शर्मा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए । किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 27(9) एवं आदर्श नियम 2016 के नियम 15(4) के प्रावधानों के तहत यह मनोनयन किया गया है। इनको प्रथम श्रैणी दंड नायक मजिस्ट्रेट के अधिकार प्राप्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here