क्षत्रिय सभा ने किया राजेन्द्र सिहं राठौड़ का सम्मान

0
209

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 06 जुलाई । हमारे समाज के नवयुवकों को पढ़ाई के साथ साथ राजनीति में भी सक्रिय होना पड़ेगा , आगे की जो राजनीति है वो बहुत ही सुदृढ़ व बेमिसाल राजनीति होने वाली है अगली सरकार निश्चित रूप से हमारे समाज को आगे लाने वाली ही सरकार होगी , आज क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित प्रतिपक्ष नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ के सम्मान समारोह में उन्होंने व्यक्त किये ।


इस अवसर्व पर भा ज पा के अग्रणी नेता श्रवनसिहं बगड़ी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज राजपूत समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है, तभी हम राजनीति में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सकते है । सभा मे क्षत्रिय समाज के अग्रणी भामाशाह प्रेमसिहं बाजोर ने भी सभी को आगामी आठ तारीख को मोदी की सभा मे अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वाहन किया व सभा द्वारा नवनिर्मित भवन का भी अवलोकन किया ।
कार्यक्रम में क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने सम्मान के क्रम में राजेन्द्र सिंह राठौड़ को साफा पहनाकर सम्मान किया ,सभागार में उपस्थित सभी क्षत्रिय समाज की वरिष्ठ जन व युवाओं ने ल सिहं को मालाएं पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया ।


इस अवसर पर समाज के बजरंग सिंह शेखावत, जितेन्द्र सिंह राजवी ,प्रमोद सिंह शेखावत , जुगल सिंह बेलासर , रणवीर सिंह नोखड़ा , भँवरसिहं उदट , समुन्दर सिंह राठौड़ , बिहारि सिहं लीलकी , मनोहर सिहं सियानां, जितेंद्र सिहं , ओंकार सिंह भाटी , कर्नल हेमसिहं शेखावत , कर्नल प्रभुसिहं , प्रवक्ता प्रदीपसिहं चौहान, पाबूदन सिहं , मोतीसिंह राठौड़, कुंदन सिंह , भगवंसिहं मेडतिया , दिनेशसिहं भदौरिया व गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
कार्यक्रम के अंत मे सभा के अध्यक्ष करण प्रतापसिहं सिसोदिया ने सभी को धन्यवाद दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here