जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान,डाइट में प्याऊ का किया उद्घाटन

0
229

बीकानेर 01 जुलाई। डाइट,बीकानेर की कार्यवाहक प्राचार्य स्व सावित्री स्वामी की स्मृति में उनके पति श्याम सुंदर स्वामी द्वारा एक जलमंदिर(प्याऊ) बनवा कर जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान,डाइट,बीकानेर को सोमवार को सुपुर्द किया गया।
नवनिर्मित प्याऊ का उद्घाटन करते हुए डाइट प्राचार्य सुलेखा स्वामी ने कहा कि जलसेवा सबसे बड़ी सेवा है।इससे बड़ा पुण्य मिलता है।उन्होंने कहा कि इस प्याऊ से ना सिर्फ डाइट स्टाफ व छात्राध्यापक लाभान्वित होंगे बल्कि पूगल रोड़ से गुजरने वाले राहगीर भी अपनी प्यास बुझा पाएंगे।
इस अवसर पर डाइट की उप प्राचार्य शकुंतला खींची,रविंद्र ओझा,शारदा ढाका,सत्यनारायण साध, हर नारायण खत्री और अशोक प्रजापत आदि ने भी विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन डा मंजू शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here