राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया सौपा ज्ञापन

0
270

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 17 जुलाई । राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति बीकानेर ने प्रांतीय आह्वान पर गांधीवादी आंदोलन की शुरूआत करते हुये अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रमजान तवर एवं नर्सिंग नेता सतीश कुमार के नेतृत्व में जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम 11 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौपा l माँग पत्र के माध्यम से बीकानेर की नर्सेज ने राजस्थान सरकार का ध्यानाकर्षण कर जल्द से जल्द नर्सेज की मांगों को पूर्ण करने की माँग की l मुख्य मांग में सविंदा सेवाकाल का नोशनल लाभ, सविंदा/UTB को नियमितीकरण के साथ वेतन वृद्धि 37800 , केंद्र के समान वेतन भत्ते आदि 11 मांग समल्लित है।।
इस दौरान ज्ञापन देने में साजिद पड़िहार,रविकांत मीणा,अर्पित शर्मा,सन्दीप बेरवाल,रवि आचार्य,राम बंशीवाल,गणेश मेघवाल,तेजपाल भरी,रहीसुदिन,बिजेंदर,लेखराम,नवीन जीनगर,जगतपाल, उवेश भाटी आदि नर्सेज नेता सामिल हुए।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here