खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत

0
203

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 10 अगस्त । सेठ भेरूदान चोपड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर में आज राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय समापन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी डीआईजी बीएसएफ पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ रहे ।

राठौड़ जोकि स्वयं वर्ल्ड पुलिस चैंपियनशिप में गोल्फ में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं , ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। बीकानेर के प्रसिद्ध पतंग बाज राठौड़ ने सभी आठ खेलो के विजेता खिलाड़ियों को सफलता के मंत्र सिखाते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय के संस्थापक परिवार के सदस्य कनक चोपड़ा एवं पवन चोपड़ा ने इन ओलंपिक खेलों के महत्व तथा विद्यालय के खेल मैदान तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी । अंत में खेल मैदान प्रभारी अर्जुन राम चौधरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here